Read in App


• Sat, 9 Jan 2021 4:41 pm IST


मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं


शनिवार को देहरादून के मिठ्ठी बेहड़ी में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चैपाल लगाकर जनता की समस्याऐं सुनी और दूरभाष पर अधिकारियों से वार्ता करते हुए तत्काल समाधान को कहा। 

विधायक जोशी ने बताया कि मिठ्ठी बेहड़ी में जल्द ही एक सामुदायिक शेड का निर्माण करवाया जाऐगा। उन्होनें लोक निर्माण विभाग के ईई को निर्देषित किया कि सड़कों की स्थिति को तत्काल सुधारा जाए। विधायक जोशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रतिदिन विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मिठ्ठी बेहड़ी में सड़कों के पुर्ननिर्माण सहित पेयजल एवं पथ प्रकाष की सुलभ व्यवस्था की जाऐगी।