Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Dec 2021 7:00 am IST


2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा उत्तराखंड


प्रदेश की सत्ता में वापसी के संकल्प के साथ हरिद्वार से शुरू हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा रविवार को लक्सर पहुंची। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा। कहा कि प्रदेश में भाजपा को जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है।डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड के साथ विशेष लगाव है। डबल इंजन की सरकार में सूबे का तेजी से विकास हो रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रोजगार, ऊर्जा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में सूबे में आलवेदर रोड और हाईवे निर्माण होने से आमजन को सुविधा मिली है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने जा रही है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। विकास के मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।