Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 6:00 pm IST

नेशनल

जब मां चिपैंजी ने बच्चे को सीने से लगाया, इमोशनल करने वाले इस वीडियो को लोग कर रहे हैं पसंद...


सोशल मीडिया पर रोजाना ही वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें से कुछ हमें हंसाते हैं तो कुछ हमें इमोशनल भी करते हैं। 

इन दिनों चिपैंजी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक चिंपैजी का बच्चा अस्पताल में भर्ती है। क्योंकि, जन्म के समय उसे ऑक्सीजन की कमी थी। इसलिए उसे मां से दूर रखा गया। लेकिन जैसे ही मां को मौका मिला उसने अपने बच्चे को सीने से चिपका लिया।
 
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो लोगों को भावुक कर देने वाला है। लोग इस वीडियो को देखना पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही साथ इस पर कमेंट कर रहे हैं...