Read in App


• Mon, 1 Mar 2021 5:49 pm IST


सेना भर्ती का पर्चा लीक, निराश होकर लौटे अभ्यर्थी


सेना भर्ती कार्यालय की ओर से रविवार को आयोजित जीडी (जनरल ड्यूटी) के पदों की लिखित परीक्षा पर्चा लीक होने के कारण स्थगित कर दी गई। ऐसे में परीक्षा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 3700 युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा, जबकि अन्य पदों के लिए 384 ने लिखित परीक्षा दी।कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में गत वर्ष 22 दिसंबर को सेना भर्ती का आयोजन किया गया था। सेना की ओर से भर्ती में चयनित युवाओं के लिए 28 फरवरी को लैंसडौन में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से युवक 27 फरवरी को लैंसडौन पहुंच गए थे।