देश में बीते 24 घंटे में 13,734 नए कोविड केस मिले हैं। हालांकि, सक्रिय केस में तेजी से कमी आई और ये घटकर 1,39,792 हो गए।
सुबह 8 बजे के जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,50,009 हो गई है। बीते 24 घंटे में 27 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,26,430 हो गई।
हालांकि, बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 4,197 की कमी आई। ये घटकर 1,39,792 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमितों की तुलना में 0.32 फीसदी है। राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है।