Read in App


• Sat, 29 May 2021 9:34 am IST


कलियर पुलिस के छापे, मांस के साथ तीन गिरफ्तार


हरिद्वार। गो वध रोकने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापे मार रही है। कलियर थाना पुलिस ने 200 किलो संदिग्ध गौ मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों के पास से 200 किलो गौ मांस व गोकशी के उपकरण भी प्राप्त हुए हैं।

 मुखबिर की सूचना पर इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम रोला हेड़ी से अहमद पुत्र उस्मान मोहिन पुत्र हयात मुमताज पुत्र याकूब को 200 किलो गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी वसीम पुत्र तहसीन और विसम पुत्र तहसीन मौके से फरार हो गए हैं।थाना कलियर पुलिस ने  मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी  ने बताया कि इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव रोलाहेड़ी से 200 किलो गोमांस के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो व्यक्ति फरार हो गए हैं।फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।