Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 31 Aug 2022 1:00 am IST

अपराध

गुजरात : पत्नी और साला जबरदस्ती खिलाना चाहते थे गौमांस, युवक ने फेसबुक पर पोस्ट कर की थी आत्महत्या...


गुजरात के सूरत में कुछ महीने पहले युवक के आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक रोहित सिंह की मां ने आरोप लगाया है कि, उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया और उसे जबरन गौमांस खिला दिया गया।

इससे आहत होकर रोहित सिंह ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह और सोनम अली एक मिल में साथ में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। घर वालों की नाराजगी के बाद भी रोहित ने सोनम अली से शादी कर ली और अलग रहने लगा। इसके बाद रोहित के परिजनों से उससे नाता तोड़ दिया और किसी भी प्रकार का संपर्क रखना भी बंद कर दिया। 

जिसके बाद उसकी पत्नी सोनम अली और भाई मुख्तार अली ने जबरन गौमांस खिलाए जाने और जान से मारने की धमकी देने के बाद रोहित सिंह ने 27 जून को आत्महत्या कर ली थी। लेकिन, आत्महत्या करने से पहले रोहित सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। उसने लिखा था कि, उसकी पत्नी और उसके भाई ने गौमांस न खाने पर जान से मारने की धमकी दी थी।