अंबाला सिटी के गांव डडियाना वासी में 17 साल की लवली की रक्षाबंधन के दिन चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इधर, हमले में घायल दूसरे युवक का इलाज सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, शुरुआती जांच में झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है। फिलहाल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 7 के खिलाफ मामला दर्ज किया गय है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
इधर, भारी पुलिस बल के बीच शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया था। बता दें कि, डडियाना गांव में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पड़ोस के युवकों ने चाकुओं से हन्नी व लवली पर हमला कर दिया था।