देहरादून। 1990 बैच के आईपीएस डीजी वी विनय कुमार उत्तराखंड वापस आ रहे है।सूत्रों की माने तो डीजी रैंक प्रमोशन से पहले ही वो केंद्रीय प्रतिनयुक्ति पर चले गए थे।चर्चा है कि वो 10 से 15 जनवरी के मध्य वापस लौट रहे है।उनके कुछ माह पूर्व जाकर जल्द वापस आने के कारण तो साफ नही है। हालांकि राज्य में फिलहाल डीजी विजिलेंस,होमगार्ड्स,अभियोजन,कारागार जैसे पद खाली है। माना जा रहा है कि उन्हें इन विभागों में ही कही एडजस्ट किया जा सकता है। पूर्व में भी वी विनय कुमार इंटेलिजेंस में लंबे समय तक प्रति नियुक्ति पर रह चुके है।