Read in App


• Wed, 12 May 2021 8:30 am IST


उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन की संख्या 400 पार, कुल 416 इलाके सील


कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना रोकथाम के लिए प्रदेश के 13 जिलों में 416 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। देहरादून में 78 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में 51 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 5 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में 8 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला में 7, कालसी में 2, त्यूनी में 2 और चकराता में 3 कंटेनमेंट जोन हैं।

अब हरिद्वार जिले का हाल जान लेते हैं। यहां रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में 14 और भगवानपुर में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। नैनीताल में कुल 66 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 57, नैनीताल में 2 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं। पहाड़ी जिलों में पौड़ी के कोटद्वार में 09 इलाके सील हैं। चाकीसैंण में एक कंटेनमेंट जोन है।

पौड़ी में 3 और श्रीनगर में 3 इलाके सील हैं। सतपुली में एक कंटेनमेंट जोन है। उत्तरकाशी में 85 कंटेनमेंट जोन हैं। भटवाड़ी में 48, बड़कोट में 26 और पुरोला में 5 इलाके सील हैं। जोशियाड़ा में 2 और चिन्यालीसौड़ में 4 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।