Read in App


• Sat, 27 Mar 2021 9:36 am IST


करीब एक हज़ार उपनल कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज


देहरादून। रायपुर पुलिस ने मांगों को लेकर सड़क जाम करने के आरोप में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों समेत 1000 कर्मचारियों को महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थाना अध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मांगों को लेकर धरना दे रहे उपनल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने 25 मार्च को एकता विहार से मुख्यमंत्री आवास कूच किया  है। इस पर रायपुर पुलिस ने धरना स्थल पर मौजूद 500 से 1000 कर्मचारियों से बातचीत की और बिना अनुमति इतनी अधिक संख्या में एकत्रित होने से कानून व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही। पुलिस के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी सहस्त्रधारा रोड क्रोसिंग  पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रॉसिंग पर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया । लेकिन वे नहीं माने। जिसके चलते 5 घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रहा। पुलिस बल की सहायता से भीड़ को तितर-बितर किया गया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। उन्होंने बताया कि वीडियोग्राफी के बाद पुलिस ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोराना महामारी के देश और प्रदेश के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।