चंपावत : खेतीखान में दीप महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन में मुकेश राज देउपा को दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दीप महोत्सव मैदान में आयोजित बैठक में समिति के संरक्षक हिमेश कलखुडिया ने बताया कि महोत्सव इस वर्ष 23वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस वर्ष महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैक्षिक खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मुकेश राज देउपा को अध्यक्ष मनोनित किया गया। अध्यक्ष देउपा ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि अगली बैठक में महोत्सव के भव्य बनाने के लिए निर्णय लिए जाएंगे।