मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। देहरादून निवासी साधू सिंह बिष्ट द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं। बता दें 103 वर्ष के हो चुके साधू सिंह बिष्ट ने आजाद हिंद फौज में रहने के साथ ही आजादी की लड़ाई में कई बार जेल भी जा चुके हैं।