हरिद्वार में देह व्यापार से जुड़े गिरोह सक्रिय हैं। इनके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन देह का काला धंधा रुक नहीं रहा। ताजा मामला रुड़की का है। यहां पुलिस ने एक पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने सेक्स रैकेट चलाने के लिए एक मकान किराए पर लिया हुआ था। यहीं पर शरीर का सौदा किया जाता था। पुलिस ने यहां तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक दंपति भी शामिल है। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है।