Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Jun 2022 5:01 pm IST


त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव का कार्यक्रम जारी किया


उत्तरकाशी: जिले में ग्राम प्रधान के 9 पद और सदस्य ग्राम पंचायत के 242 पदों समेत कुल 251 रिक्त पदों पर उप चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक रुहेला ने रिक्त सभी पदों पर उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया है।त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में निर्धारित समय सारणी के अनुसार 13 और 14 जून को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने एवं 15 जून को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 जून को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक नाम वापसी, 17 जून को प्रातः 10 बजे से निर्वाचन प्रतीक आवंटन और 27 जून को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। 29 जून को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी। विकासखंड भटवाड़ी में ग्राम प्रधान के 2 और सदस्य ग्राम पंचायत के 40 पद रिक्त हैं। इसी तरह डुंडा में ग्राम प्रधान का 1 व सदस्य ग्राम पंचायत के 50 पद रिक्त हैं। चिन्यालीसौड़ में ग्राम प्रधान के 2 पद,सदस्य ग्राम पंचायत के 21 पद रिक्त हैं।