Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 16 Feb 2022 3:17 pm IST

राजनीति

प्रियंका की हंसी पर घिरी कांग्रेस


पंजाब के रूपनगर के चुनावी रैली में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। आपको बता दें की भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम चन्नी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़ी होकर हंस रही हैं। तालियां बजा रही हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ऐसे कांग्रेस देश और यूपी का विकास करेगी? लोगों को आपस में लड़ाकर? दरअसल, प्रियंका को  पंजाब की बहू बताकर चन्नी रोड शो के दौरान इतना उत्साहित हो गए कि उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पंजाब, पंजाबियों का है इसलिए यूपी और बिहार के के भईये को पंजाब में फटकने नहीं देना है'