Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Mar 2022 8:00 am IST


टनकपुर डिपो की शाखा का गठन


 चम्पावत ( टनकपुर ): उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की टनकपुर डिपो की शाखा का शुक्रवार को गठन किया गया। जिसमें रवि शर्मा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी के आदेश पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की टनकपुर डिपो शाखा का चुनाव नीरज सिंह ने सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराया। रवि शर्मा को टनकपुर डिपो का अध्यक्ष, हरीश जोशी को डिपो मंत्री, उपाध्यक्ष भुवन रौतेला, पूरन सिंह, मंत्री हरीश जोशी, संयुक्त मंत्री अमित कपूर को नियुक्त किया गया। यहां धीरज प्रसाद, प्रवीन जोशी, गिरीश आर्या आदि मौजूद रहे।