पिथौरागढ़ : लिटिल एंजल स्कूल के बच्चों ने दीपावली पर्व को लेकर प्राकृतिक फूलों व उनकी पत्तियों से आकर्षक रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने सभी छात्रों व शिक्षकों को दीपावली की शुभकामना दी। साथ ही उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की। इस मौके पर कई शिक्षक व छात्र शामिल रहे।