नई दिल्ली: दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित देश के उत्तरी राज्यों में रविवार को भी भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूटा। यहां सन् 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक 153 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 25 जुलाई, 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
वहीं, बारिश की वजह से
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए डूब गए। इसके अलावा
बारिश, बाढ़ और मौसम के खराब हालातों के कारण हिमाचल प्रदेश
में पांच, जम्मू में दो और उत्तर
प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई।
ब्यास नदी ने पहुंचाया खूब नुकसान
उधर, हिमाचल में ब्यास
नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया। एक पुल नदी में बह गया, कुछ दुकानें भी बाढ़ के पानी में समा गईं, तो वहीं, कई इलाकों में जलभराव
से जनजीवन अस्त व्यस्त है। NDRF की टीम ने नदी में
फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू किया। इसके अलावा चडीगढ़ के डेराबस्सी में घग्गर नदी का पानी
सोसाइटी में घुस गया, जिससे लोगों को
नाव के जरिए बाहर निकाला गया। वहीं, चंबा पठानकोट
नेशनल हाईवे बनीखेत के पास धंस गया।
मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स
हिमाचल प्रदेश में दो दिन के श्रीखंड महादेव यात्रा रोकी
गई।
तीन दिन के बाद पहलगाम रूट पर अमरनाथा यात्रा शुरू।
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही।
मोहाली में बाढ़ जैसे हालात पर NDRF टीम बुलाई गई।
चंडीगढ़ में सुखना लेक का वॉटर लेवल बढ़ा, बांढ़ खोला गया।
हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद किए गए।
पंजाब के रोपड़ जिले में सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी
रहेगी।