DevBhoomi Insider Desk • Tue, 22 Mar 2022 7:30 am IST
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री
देहरादून। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। सोमवार शाम को प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को फिर से नेता चुना गया। 21 वर्ष की आयु के उत्तराखंड में यह पहला अवसर है, जब विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बावजूद किसी नेता को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। भाजपा विधायक दल के फिर नेता चुने गए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया।