Read in App


• Sat, 2 Jan 2021 3:44 pm IST


कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के कई कार्यकर्ता


देहरादून। राजपुर विधानसभा के अन्तर्गत आयोजित समारोह में भाजपा एवं अन्य कई संगठनों से आये कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले भाजपा एवं अन्य कार्यकर्ताओं का महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व राजपुर विधानसभा के विधायक राजकुमार एवं पूर्व प्रत्याषी मसूरी  गोदावरी थापली  द्वारा माला अर्पण कर स्वागत किया गया। लालचन्द शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेष में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से खिन्न होकर अनेक भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज जिस तरह भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड में लोकतंत्र विरोधी काम कर प्रदेष की राजनीतिक वातावरण को खराब करने का काम कर रही है, निष्चित रूप से उससे प्रदेष का जनमानस भाजपा के प्रति उदेलित है तथा भाजपा की नीतियों से खिन्न है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में फरमान,  मन्नू बाबा,  सदाब खान, हैरी, औमी, सदाम, मोनू, बबलू, मकसूद, परवेज खान, खालिद, जमाल, शषिकान्त गुप्ता, शमी गुप्ता, तोहिद, मन्नू लाल, मोहित, अषफाक, तहजीब, शली, रहमान, लाला, बूरू, राहुल, विकास गुप्ता, राधेष्याम, गणेष प्रसाद आदि ने सदस्यता ग्रहण की।