Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 May 2023 2:37 pm IST


डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ कांस्टेबल का चयन, सेल्फ स्टडी कर चौथे प्रयास में हासिल की सफलता


सिर्फ सपने देखन ऐसे मंजिल नहीं मिलती, उसके लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ी है। रायगढ़ में आरक्षक के पद पर तैनात महेंद्र कुमार सिदार ने सिर्फ सपना ही नहीं देखा बल्कि उसे पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत की और आरक्षक से डिप्टी कलेक्टर बन गए।  दरअसल, गुरुवार 11 मई को छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा 2021 का रिजल्ट आया जिसमें जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार सिदार का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हो गया।
रायगढ़ पुलिस को जैसे ही उनके डिप्टी कलेक्टर बनने की खबर मिली तत्काल उन्हें पुलिस कार्यालय में बुलाकर एडिशनल एसपी संजय महादेवा ने सम्मानित किया और शुभकामनायें दी। इस दौरान थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। रायगढ़ जिले के ग्राम कांटाहरदी के रहने वाले किसान मुरलीधर सिदार और गुरुबारी बाई सिदार के मझले बेटेमहेंद्र सिदार बताते हैं कि वे 12वीं के बाद इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में पॉलिटेक्निक कर वर्ष 2013 में आरक्षक के पद पर रायगढ़ जिले में तैनात हुए।
आरक्षक रहते हुए साल 2018 में उन्होंने बीएससी कंप्लीट की। इसके बाद से वे राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने लगे। उनके छोटे भाई आलेख राम सिदार ने साल  2014 में PSC परीक्षा किया था। वे वर्तमान में जिला कोण्डागांव में सहायक आयुक्त(आबकारी) के पद पर नियुक्त हैं। महेंद्र ने सेल्फ स्टडी कर अपने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है।