Read in App


• Mon, 22 Mar 2021 8:30 am IST


कॉर्बेट पार्क में महिलाएं कराएंगी पर्यटकों को सफारी:तीरथ


नैनीताल-विश्व वानिकी दिवस पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रामनगर के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने 25 मिनट के भाषण में कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अगले पर्यटन सत्र के लिए 50 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा। इनका संचालन महिलाएं करेंगी। महिलाओं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत जिप्सी खरीदने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। भारत में पहली बार किसी टाइगर रिजर्व में 50 महिलाएं नेचर गाइड के रूप में और 50 महिलाएं जिप्सी चालक के रूप में पर्यटकों को सफारी करवाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनगर में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए सिंचाई नहरों को कवर किया जाएगा। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में दाखिल खारिज पर लगी रोक पर विचार किया जाएगा।