Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 10:00 am IST

नेशनल

कई राज्यों में बारिश से मिली राहत तो कहीं बनी आफत, जानिए अगले दो दिनों में कहा होगी बारिश...


देश के कई राज्यों में मानसून के दूसरे दौर की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कुछ राज्यों में बारिश राहत बनकर बरस रही है तो कहीं ये आफत बन गयी है। 

इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि, देश के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। मध्य भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है।

वहीं पूर्वी राज्यों की बात करें, तो उत्तर बिहार में बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार बढ़ने के कारण भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों में कोसी, कमला बलान, बागमती, महानंदा और परमान जैसी लगभग सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा है। वहीं बाढ़ के डर से लोगों ने सुरक्षित जगहों पर पलायन शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि झारखंड में छिटपुट भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने के साथ व्यापक वर्षा की संभावना है। 9 और 10 अगस्त को ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम  और पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। क्योंकि, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक लंबा क्षेत्र भी सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है और अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।