Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Sep 2021 7:00 am IST


आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी


देहरादून: Anganwadi workers समान मानदेय बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने अब बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। कार्यकर्त्‍ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद भी इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की आनलाइन बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं ने सरकार पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि बीती 16 अगस्त को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया था। इसके बाद सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने के बाद हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया। 17 सितंबर को विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को मानदेय बढ़ोतरी का विश्वास दिलाया। इसके चलते कार्यकत्र्ताओं ने कार्य बहिष्कार कार्यक्रम निरस्त कर दिया था। बावजूद इसके उनकी मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया है। इससे कार्यकत्र्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि कार्यकर्त्‍ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसकी तिथि शीघ्र ही तय की जाएगी।