वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वीलोक पर देखने को मिलता है। आपको बताते चलें कि न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि ग्रह कुंभ राशि में 3 फरवरी को अस्त होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
मकर
शनि देव का अस्त होना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही विदेश यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आर्थिक मामलों में आप खूब उन्नति कर सकते हैं। वहीं जो लोग वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- शिक्षक, मीडिया या मार्केटिंग कर्मी हैं, उनके लिए ये समय शानदार साबित हो सकता है।
मेष
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का अस्त होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में अस्त होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। व्यापारियों की खूब कमाई होगी। साथ ही इस अवधि में नौकरी बदलने का मूड बनेगा। इसी के साथ पैसा और पद दोनों पाएंगे। वहीं आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन कमा सकते हैं।
कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का अस्त होना कॅरियर और व्यापार के लिहाज से शुभ फल दायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके लग्न भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आप जिस काम को शुरू करेंगे और शिद्दत से करेंगे उस काम में आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही इस समय आप कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं।