महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री आवास पर भगत सिंह कोश्यारी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के मंत्रियों ने स्वागत किया। जिसके बाद भगत सिंह कोश्यारी से मुख्यमंत्री धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच उत्तराखंड के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। बता दें पुष्कर धामी को भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है। जब भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री थे, तो पुष्कर सिंह धामी उनके ओएसडी हुआ करते थे।