Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Dec 2022 9:00 am IST

राजनीति

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतों की गिनती जारी, कहीं आप तो कहीं बीजेपी आगे...


दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी ने बढ़त हासिल कर ली है। भाजपा दूसरे नंबर है। 

आज 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह दोपहर एक बजे तक दिल्ली की मिनी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।दिल्ली एमसीडी में194 सीटों के रुझान आ गए हैं, आम आदमी पार्टी 100 और भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा आगे चल रही है।

एमसीडी में177 सीटों के रुझान आ गए हैं। चांदनी चौक वार्ड में भाजपा आगे चल रही है। यहीं से दिल्ली के सीएम केजरीवाल मतदाता हैं।