Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Feb 2022 6:08 pm IST

मनोरंजन

'श्रीवल्ली' गाने पर थिरकते दिखे 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव


सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा द राइज' के गाने इंटरनेट पर  धमाल मचा रहे हैं। जिसके चलते इन दिनों 'अल्लू अर्जुन' के जैसा डांस करके वीडियो बनाना भी एक ट्रेंड बन गया है। वहीं अब इस फिल्म के गाने पर 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव थिरकते दिखाई दे रहे हैं और उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल होती वीडियो में सहदेव श्रीवल्ली गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।  जिसमे वह अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स कॉपी करते दिख रहे हैं। आपको बता दें की सहदेव ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझी क्या?… फायर है मैं।"