Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 May 2022 10:30 am IST


बनने वाला था पति, बन गया जेठ


आगरा में पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर मोबाइल व्यापारी दूसरी शादी कर रहा था। जयमाला के बाद फेरे लेने की भी तैयारी हो चुकी थी। मगर, पहली पत्नी के परिजन पहुंच गए। इस पर हंगामा होने लगा। पुलिस दूल्हे को पकड़कर थाना ताजगंज ले आई। रातभर उसे हवालात में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार सुबह उसका शांतिभंग में चालान किया। वहीं दूल्हे के छोटे भाई से दुल्हन की शादी करा दी गई।ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले मोबाइल व्यापारी की शादी 16 फरवरी 2012 को हुई थी। उसके एक बेटी भी है। आरोप के मुताबिक, सुसराल में उत्पीड़न होने पर व्यापारी की पत्नी ने 25 अक्तूबर 2017 को पति के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। युवती ने भरण पोषण के लिए भी वाद कर रखा है। दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है।युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि परिचितों से जानकारी मिली थी कि व्यापारी दूसरी शादी कर रहा है। एक होटल में बरात आई थी। लड़की पक्ष भी पास के ही गांव का था। इस पर वह लोग रात 11 बजे होटल पहुंच गए। तब तक जयमाला का कार्यक्रम हो चुका था। दूल्हा बना व्यापारी मंडप में फेरों के लिए बैठा था।