Read in App


• Thu, 14 Jan 2021 7:56 am IST


आज भी नहीं चलेंगी उत्तराखंड में बसें, जारी रहेगी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल।


उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रदेशव्यापी हड़ताल के बीच आज रोडवेज प्रबंधन से वार्ता हुई, पर कोई हल नहीं निकल पाया है। बीच वार्ता में ही किसी आवश्यक कार्य के चलते एमडी रणबीर सिंह चौहान को ही जाना पड़ा। अब बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता बुलाई जा  गई है।

लंबित वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बुधवार से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर है। यूनियन से जुड़े करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए है। हड़ताल की वजह से प्रदेश भर में सुबह की पहली ही बस सेवा शुरू नहीं हुई। हालांकि रोडवेज प्रबंधन का दावा है कि हड़ताली कर्मचारियों को छोड़कर बाकी कर्मचारी बस सेवा संचालन से जुड़े हुए हैं।