रामनगर: कर्नाटक के रामनगर जिले के श्री कंचुगल मठ में एक घटना घटित हो गई। दीपावली के दिन मठ के संत बसवलिंगेश्वर का शव पूजा के कमरे में लटका हुआ पाया गया। इस कमरे से कुडूर पुलिस को तीन पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें स्वामी बसवलिंगेश्वर ने उन्हें ब्लैकमेल करने वालों के नाम लिखे हैं। पुलिस का कहना है कि स्वामी ने इन्हीं से परेशान होकर खुदकुशी की है।
स्वामी बसवलिंगेश्वर प्रतिदिन पूजा के लिए सुबह चार बजे
जाग जाते थे। 24 अक्टूबर को जब सुबह छह बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो
कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने कई बार स्वामी को फोन लगाया और दरवाजे पर दस्तक
भी दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुछ लोग कमरे
के पीछे बनी खिड़की में पहुंचे, जहां से उन्हें बसवलिंगेश्वर खिड़की की ग्रिल से लटके मिले।
सुसाइड नोट के आधार पर पूछताछ
इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने खुदकुशी
के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखे गए नाम के आधार पर पुलिस
आरोपियों से पूछताछ करेगी। अधिकारियों का कहना है कि ये लोग मठ के पुजारी से फोन
पर लगातार संपर्क में थे।