Read in App


• Tue, 6 Jul 2021 12:36 pm IST


आज सीएम बांट सकते हैं मंत्रियों को जिम्मेदारी


सूबे के नए सीएम बने पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शपथ ग्रहण का ली। उनके साथ ही सभी मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। तुरन्त कैबिनेट बैठक हुई और कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिये गए। लेकिन अब बारी है मंत्रियों के विभाग के बंटवार की। अब देखना होगा धामी पूर्व मुख्यमंत्रीयों की तरह खास विभाग अपने पास रखेंगे या उसे मंत्रियों के साथ बाटेंगें। देखना होगा वो क्या रणनीति अपनाते हैं और किस मंत्री को क्या विभाग मिलते हैं।