Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Oct 2022 4:32 pm IST


गुमदेश के खालगढ़ा में 20 से होगा महोत्सव


चंपावत : गुमदेश के खालगढ़ा में 20 अक्टूबर से तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव का उद्घाटन विधायक खुशाल सिंह अधिकारी करेंगे।खालगढ़ा में समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और ग्राम प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के संचालन में आयोजित बैठक में बताया कि 20 अक्टूबर से महोत्सव का आगाज होगा। महोत्सव में शैक्षिक सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सांस्कृतिक दल जनपद चम्पावत सहित उत्तराखंड से आएंगे। ग्राम प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए डीएम और एसपी सहित जिले के सभी अधिकारियों को ज्ञापन देकर सहयोग मांगा गया है।