Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 10:30 am IST

मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा- अगर मैं उनकी मां-बहन के बारे में लिखूं तो...


बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने सोशल-मीडिया हैंडल के जरिए वे अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अपडेट भी रखते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि सोशल मीडिया पर सिर्फ फैंस का प्यार ही नहीं मिलता बल्कि हेटर्स और ट्रोल करने वालों का भी सामना करना पड़ता है।ऐसे में अर्जुन को भी उनके बॉडी शेप से लेकर उनकी फिल्मों और रिश्तों तक के लिए ट्रोल किया जाता है। जिस पर अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिएक्ट किया है।

अर्जुन से इंटरव्यू के दौरान उनकी फैमली और गर्लफ्रेंडमलाइकाअरोड़ा पर होने वाली ट्रोलिंग पर उनके रिएक्शन के बारे में पूछा गया। जिस पर अर्जुन ने कहा कि उनके साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे एक पब्लिक फिगर हैं। जिसकी वजह से उन्हें टारगेट करना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रोल्स उनके सामने खड़े होकर ये सब नहीं बोल सकेंगे, क्योंकि तब वे उन्हें जवाब दे सकते हैं।

ये उनकी परवरिश को दर्शाता है- अर्जुन कपूर

समाचार पोर्टल से उन्होंने कहा,ये उनकी परवरिश को दर्शाता है, उनके सोचने के तरीके को दर्शाता है। यह मुझ पर नहीं बल्कि उन पर बुरा असर डालता है। वे सोशल मीडिया पर बहुत सारी चीजों के पीछे छुप सकते हैं लेकिन असल में वे खुद जानते हैं कि वे कौन हैं। वे लोग एक नकली जीवन जी रहे हैं और अपनी निराशा को दूर करने के लिए बस टाइप कर रहे हैं। हमें समझना होगा कि इस देश में लोगों के अंदर बहुत सारी चीजों को लेकर गुस्सा है और हम आसानी से टारगेट किए जा सकते हैं। सोचिए जैसे आप मेरे और मेरी फैमली के बारे में लिखते हैं, मैं जाकर आपकी सोसाइटी के नोटिस बोर्ड पर आपकी मां-बहन और बेटी के बारे में उल्टी सीधी बातें लिख दूं तो...उसके बारे में सारी सोसाइटी में गॉसिप होगी।

मैं बहुत मोटी चमड़ी का हूं

अर्जुन ने आगे कहा, सोचिए कि हम जैसे लोगों को किस दौर से गुजरना पड़ता है। मैं बहुत मोटी चमड़ी का हूं। मेरी वजह से मेरे परिवार को इससे गुजरना पड़ा है। मेरी बहन को अंशुला को मेरी बहन होने की वजह से सुननी पड़ी हैं। ये उसकी गलती नहीं है। मैं लोगों के राय होने के खिलाफ नहीं हूं लेकिन जब वे पर्सनल होते हैं, तो उन्हें आत्म निरिक्षण करना चाहिए कि वे इसे न बरदाश्त कर पाते अगर मैं जवाब देता। वो मैं उनके सामने जाकर उनसे बात करूं तो मैं उन्हें जवाब दे सकता हूं, वो बस बॉलीवुड के रिस्क पर मजे ले रहे हैं।

वहीं अर्जुन के काम को लेकर बात करें तो एक्टरकुत्ते नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कोंकणा सेन शर्मा भी हैं। इसके साथ ही वे एक विलेन रिटर्न्स में भी दिशा पटानी, तारा सुतारिया और जॉन एब्राहिम के साथ नजर आएंगे। फिलहाल वे भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर पर काम कर रहे हैं।