Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Jun 2022 2:02 pm IST

नेशनल

मणिपुर में भूस्खलन! गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट, कहा- NDRF की टीम मौके...


मणिपुर में भारी बारिश के बीच नोनी जिले में भूस्खलन हुआ है।  जिसमें कई लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

 

मणिपुर में भूस्खलन के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य के लिए NDRF की एक टीम मौके पर मौजूद है और 2 टीमें अभी रास्ते में हैं। बचाव कार्य जारी है।

 

बता दें, जिरीबाम से इंफाल तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए राज्य के नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास तैनात भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना की कंपनी के स्थान पर भूस्खलन हुआ है।