Read in App


• Wed, 9 Jun 2021 1:31 pm IST


122 लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी


चमोली-ऋषि गंगा की आपदा में जान गंवा चुके मजदूरों के परिजनों को चमोली जिला प्रशासन की ओर से 4.88 करोड़ की सहायता धनराशि वितरित कर दी गई है। साथ ही प्रशासन ने लापता हुए 155 लोगों में से 122 लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। प्रति परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। परगना अधिकारी/एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि शेष लापता लोगों के मृत्यु पंजीकरण के संबंध में उनके गृह जनपद/राज्यों को दावा/आपत्ति दर्ज किए जाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। आख्या प्राप्त होते ही शेष लापता लोगों के भी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे।