Read in App


• Mon, 3 May 2021 3:16 pm IST


माणा गांव से बीआरओ का साइकिल अभियान शुरू


चमोली-सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिवालिक परियोजना की ओर से सड़क सुरक्षा व कोरोना संक्रमण केे बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए देश के अंतिम गांव माणा से साइकिल अभियान का शुभारंभ किया गया। बाआरओ के अधिकारियों ने साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल अभियान में शामिल बीआरओ का 8 सदस्यीय दल जोशीमठ, नंदप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग से होते हुए देवप्रयाग, गंगोत्री, उत्तरकाशी औैर ऋषिकेश पहुंचेगा। साइकिल अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा है।