Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Dec 2021 1:55 pm IST


एनएचएम कर्मचारियों साथ धरने पर बैठे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय


एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने धरना दिया है। किशोर कर्मचारियों के साथ धरने   पर भी बैठे।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े है, जो सबसे महत्वपूर्ण सेवा है, लिहाजा सरकार को उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि वह अपने काम पर लौटें और आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। संगठन की महासचिव दमयंती डबराल ने कहा एनएचएम कर्मचारी बीते सात दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना करने में लगी है। उन्होंने सरकार से एनएचएम कर्मियों को हरियाण सरकार की तर्ज पर गेड पे देने तथा ऑउटसोर्स के माध्यम से एनएचएम कर्मचारियों की नियुक्ति बंद करने की मांग की ।