Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 3:44 pm IST

मनोरंजन

शादी से जुड़ा मौनी रॉय का ये फैसला हैरान करने वाला


ग्लैमर इंडस्ट्री में एक बार फिर से शहनाई की गूंज सुनाई पड़ने वाली है। जी हां, टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को पारंपरिक तरीके से साथ सात फेरे लेंगी। मौनी की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी साधे रखी है। ताजा जानकारी ये है कि अब मौनी और सूरज ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ जरूरी फैसले लिए हैं।शादी की रस्में गोवा के कैंडोलिम में होंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना की स्थिति को देखते हुए मौनी ने मेहमानों की लिस्ट छोटी कर दी है और केवल 50 लोगों को ही न्यौता भेजा जाएगा। खबरों की माने तो मौनी की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी है।