Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Aug 2021 7:30 am IST


घर का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी


अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात कर्णप्रयाग के सुभाष नगर में एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी एसआई कमलकांत रतूड़ी ने बताया कि सुभाषनगर निवासी आसीम खान पुत्र मतलूफ खान ने थाने में तहरीर दी कि शुक्रवार रात को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवर और 15 हजार रुपये चुरा लिए। चौकी प्रभारी ने बताया कि नगर में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्व जिपंस बीरेंद्र मिंगवाल ने बताया कि नगर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।