Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Feb 2022 5:14 pm IST


कुछ ऐसा दिखा पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का जोश


रुद्रप्रयाग: जिले की रुद्रप्रयाग विधानसभा के 188 और केदारनाथ विस के 173 पोलिंग बूथों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। सुबह हल्की ठंड के बीच पहले एक घंटे में मतदेय स्थलों पर 5 से 5.5 फीसदी ही मतदान हुआ। लेकिन दिन चढऩे और धूप चटक होने के साथ मतदान में भी तेजी आने लगी। इस दौरान दोनों विस के कई बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बुजुर्ग तीन महिलाओं ने बताया वह पिछले साठ वर्ष से प्रत्येक चुनाव में मतदान करते आ रहे हैं। जखोली विकासखंड के 108 ग्राम पंचायतों के सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई।