Read in App


• Tue, 8 Jun 2021 9:07 am IST


कच्ची शराब बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, उपकरण बरामद


हरिद्वार ।बहादराबाद  पुलिस ने अवैध रूप से  कच्ची शराब बना रहे  एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।  उसके दो साथी मौके से फरार   हो गये।                   थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि  देर रात सुचना मिली कि कुछ युवक रोहालकी के जंगलों में भट्टी जलाकर कच्ची शराब बना रहे है। सूचना पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने अवैध  कच्ची शराब  की कसीदगी करते हुए ग्राम रोहालकी  निवासी अनिल चौहान पुत्र सूरजभान  को  गिरफ्तार कर जेल लिया। उसके साथ काम कर रहे दो युवक अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के उपकरण  तथा 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।  मौके पर लगभग  600 लीटर  लहान नष्ठ किया  पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।