Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Mar 2022 4:06 pm IST

अपराध

नही मानी बात तो मार मार के युवती को कर डाला अधमरा


देहरादून: होली के दिन सामने आए आपसी विवाद के चार मामलों में विभिन्न थानों में 37 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सबसे गंभीर मामला वाल्मीकि बस्ती से जुड़ा है। मामले में चंद्र नगर निवासी राजकुमारी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि होली के दिन उनकी दुकान बंद थी। दोपहर में वाल्मीकि बस्ती के कुछ लड़के आए और दुकान खोलने के लिए कहने लगे। राजकुमारी की बेटी ने दुकान खोलने से मना किया तो वंश, मोनू, विनोद, वासु, मानव, सौरभ समेत 20 अन्य आरोपित उसे पीटने लगे। बेटी को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। आरोपितों ने उनकी बड़ी ननद बेबी और बहू कृष्णा की भी पिटाई कर दी। दो वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।