Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 May 2023 6:00 am IST


इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा सुखद, इन्हें रहना होगा सचेत, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज 4 मई, गुरुवार का दिन है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज गुरुवार का दिन। किसकी चमकेगी किस्मत और क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़िए अपना राशिफल।  

मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। अधिकारियों से बात करते समय शब्दों को बहुत ही तोलमोल कर बोले तो बेहतर रहेगा। आप अपनी मीठी वाणी के कारण अपने सभी कार्यों को पूरा कराने में कामयाब होंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे, जिससे आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। धन आगमन के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में धन लाभ होगा। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। बिजनेस से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेंगी। माताजी से धन की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय कर रहे जातको को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। छोटे व्यापारी भी व्यापार में अच्छा-खासा लाभ प्राप्त करेंगे। आप किसी नए व्यापार को भी करने की योजना बनाएंगे, जो आप अपने मित्रों के साथ साझेदारी में करेंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग खुश नजर आएंगे। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। 

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातको को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।  कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है, लेकिन ऑफिस में कार्यभार भी बढ़ेगा। 

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। उच्च अधिकारियों द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। क्रोध के अतिरेक से बचे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेरोजगारों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं।  शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यर्थ के झगड़े से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपके जो कानूनी कार्य काफी लंबे समय से चल रहे थे, वह समाप्त होंगे। 

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। छोटे व्यापारियों को भी व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती हैं। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने पद में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। 

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सीनियर तारीफ करेंगे। गृह निर्माण संबंधी कोई कार्य प्रारंभ होगा, जिसमें धन अधिक खर्च होगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं। 

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। गृह निर्माण संबंधी रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय क्षेत्र में धन लाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। आक्समिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य होगा, जिससे आप व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बेरोजगारों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं।