Read in App


• Mon, 31 May 2021 1:17 pm IST


झोपड़ी बनाने के लिए बड़ोली में काट दिए छह पेड़


चंपावत-बड़ोली गांव में मजदूरों की झोपड़ी बनाने के लिए छह पेड़ काट डाले गए। ये मजदूर क्षेत्र के आसपास होने वाले निर्माण कार्य के लिए गांव गए थे। पेड़ों के कटे ठूंठों का वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला उजागर हुआ। जिसके बाद रविवार को वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया, लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि ये पेड़ किसने कटवाए। यहां से करीब 29 किमी दूर बड़ोली गांव में साल के दो और चीड़ के चार पेड़ काट डाले गए। ये पेड़ कब कटे, इसका पता नहीं चल सका। अलबत्ता वीडियो वायरल होने से ये मामला सामने आया। इसके बाद रविवार को वन विभाग ने वन दरोगा चतुर सिंह के नेतृत्व में एक टीम को मौका मुआयने के लिए बड़ोली भेजा। वन दरोगा ने बताया कि मौके पर छोटे आकार के छह पेड़ के कटे होने की पुष्टि हुई है। ये पेड़ मजदूरों के लिए झोपड़ी बनाने को काटे गए हैं। ये पेड़ आरक्षित वन क्षेत्र में नहीं हैं, लेकिन अभी ये पता नहीं चला कि कटे पेड़ वन पंचायत में हैं या सिविल वन में। पेड़ कब कटे हैं, इसका भी खुलासा नहीं हो सका है।