Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 16 Apr 2023 4:00 pm IST


नौकरी और स्टार्टअप के लिहाज से बेहतर है होटल उद्योग, होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर आप भी पा सकते हैं एंट्री


साल 2020 में आई कोरोना महामारी के दौरान काफी मुश्किल दौर से गुजर चुकी होटल इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे फिर गुलजार होने लगी है। लीजर सेगमेंट के साथ कॉरपोरेट और इंटरनेशनल ट्रैवल में सुधार होने की वजह से होटल इंडस्ट्री भी मुनाफे की तरफ अग्रसर हो रही है। ऐसे ने होटल सेक्टर आने वाले समय में स्ट्रॉन्ग रिकवरी की उम्मीद कर रहा है।
कुछ महीने पहले जारी हुए हॉस्पिटैलिटी वैल्यूएशन सर्विसेज के आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार अप्रैल 2022 में पैन इंडिया ऑक्यूपेंसी ने 65 फीसदी मार्क को छुआ। कोरोना महामारी की लगभग धीमी पड़ चुकी रफ्तार की वजह से शुरू हो चुकी इंटरनेशनल उड़ानों की वजह से दुनिया भर के होटल उद्योग के दिन तेजी से बहुरे हैं जिससे इस इंडस्ट्री में रोजगार की भी अपार संभावनाएं भी अब तेजी से बढ़ रही हैं। 



 2023 में और बेहतर होगी होटल इंडस्ट्री 

वहीं घरेलू आतिथ्य उद्योग भी 2023 में चमकने के लिए  पूरी तरह से तैयार है। होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना ​​है कि चूंकि अंतरराष्ट्रीय आवक में और भी तेजी आएगी जिससे साल 2023 में और बेहतर सुधार होगा। मौजूदा समय में होटल उद्योग में कई नवीनतम चीजें भी देखने को मिल रही हैं। जैसे कि उच्च तकनीक, हरित सुविधाएं, वैकल्पिक आवास विकल्प और होटल में ठहरने के विशेष एक्सपीरियंस। अब होटल मालिक अपने होटल में अधिक से अधिक स्मार्ट तकनीक लागू करने लगे हैं, चाहे वह बिना चाबी के प्रवेश हो या ऐप के साथ एसी चालू करना। इसके अलावा, कई होटल पानी के संरक्षण, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को कम करके और अपने LEED प्रमाणपत्र अर्जित करके अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के तरीकों की भी खोज कर रहे हैं। 

सही साबित हो सकता है होटल सेक्टर में निवेश का फैसला

ऐसे में होटल सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स में निवेश करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं इस सेक्टर में करियर बनाना भी अब एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है क्योंकि होटल उद्योग में साल  2025 तक 7 फीसदी सीजेआर बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में अगर आप होटल इंडस्ट्री में अपना भविष्य तलाश रहे हैं तो ये एक बेहतर मौका है। आप किसी भी संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करके  इस सेक्टर में एंट्री पा सकते हैं। होटल उद्योग न सिर्फ आपको नौकरी देगा बल्कि एक लग्जरी लाइफ भी दे सकता है। बस ये इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कौन सा कोर्स किया है और किस तरह के होटल में नौकरी ज्वाइन की है। अगर आप होटल मैनजमेंट का कोर्स करना चाहते हैं तो आज  यहां हम आपको देश के उन टॉप 10 कॉलेज के नाम बताने जा रहे हैं जहां से आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। ये कॉलेज से स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट भी प्रोवाइड कराते हैं।

ये हैं टॉप 10 कॉलेज 

1. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन, पूसा नई दिल्ली
2. नारायण कॉलेज, बरेली, उत्तर प्रदेश।   
3. वेलकमग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, मणिपाल
4. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, मुंबई
5. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, हैदराबाद
6. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, चेन्नई
7. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, लखनऊ
8. बनारसीदास चनाड़ीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग              टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
9. डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन, चंडीगढ़
10. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु।



 “नारायण कॉलेज किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज भी प्रोवाइड कराता है। स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट दिलाना हमारा लक्ष्‍य और उसकी करियर काउंसलिंग कराना हमारी जिम्मेदारी है। होटल मैनेजमेंट में जॉब की कोई कमी नहीं है। नए होटल खुल रहे हैं। सैलरी भी अच्छी है।
-शशि भूषण, चेयरमैन
नारायण कॉलेज, बरेली, उत्तर प्रदेश।  

संपर्क करें-  

मोबाइल नंबर- 8171699974, 8439509071
व्हा्ट्सएप नंबर- 8755116149, 9368053604
ईमेल- narayangroup98@gmail.com