Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Apr 2022 1:02 pm IST


कार चालक ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल


चम्पावत (टनकपुर) : सिन्याड़ी के पास एक कार चालक ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को मेरठ से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे एक आर्टिका कार संख्या यूके 05 6308 ने सिन्याड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर ड़पर में टक्कर मार दी। जिसमें दो महिला और कार चालक बूरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 वाहन के जरिए उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डा़ उमर ने बताया कि मेरठ निवासी महिला जया जोशी (60) पत्नी मोहन चंद्र जोशी के सर में काफी चोट आई हैं। जिस कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।