Read in App


• Wed, 21 Jul 2021 9:09 am IST


सेमी गांव को जल विद्युत परियोजना के बैराज से खतरा


मंदाकिनी नदी पर निर्मित सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के बैराज (डैम) के विस्तार से सेमी गांव को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने परियोजना की निर्माणदायी संस्था एलएंडटी, शासन व प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए सुरक्षा के उपाय की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी कंपनी व प्रशासन की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि जून 2013 की आपदा के बाद से सेमी गांव भूस्खलन व भूधंसाव का दंश झेल रहा है। अब, जल विद्युत परियोजना के बैराज, जो ठीक गांव के नीचे बना है, से खतरा और भी बढ़ गया है। शासन, प्रशासन व कंपनी प्रबंधन को पूर्व में इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है।