DevBhoomi Insider Desk • Wed, 22 Dec 2021 10:28 am IST
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री धामी ने किया दून अस्पताल का औचक निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अचानक दूर अस्पताल पहुंच गए। जहां पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण भी किया गया। आपको बता दें मुख्यमंत्री ना केवल मरीजों से मिल रहे हैं वहीं दून अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अस्पताल के तमाम चिकित्सकों से भी बात की है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने नई एमआरआई मशीन को जल्द से जल्द स्थापित कर मरीजों को सुविधा देने के भी निर्देश दिये।